फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE releases KVS NVS Recruitment 2025 Tier 1 exam schedule, tests to be held in January 2026

KVS NVS Recruitment 2025: केवीएस-एनवीएस भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जनवरी में होगा टियर-1 एग्जाम

Fri, 26 Dec 2025 05:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 26 Dec 2025 05:37 PM IST
सार

CBSE KVS NVS Recruitment 2025: सीबीएसई ने केवीएस और एनवीएस भर्ती के तहत टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा जनवरी में अलग-अलग शिफ्ट में होगी। एग्जाम सिटी पहले ही अलॉट की जा चुकी है और एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी होंगे।
 

विज्ञापन
CBSE releases KVS NVS Recruitment 2025 Tier 1 exam schedule, tests to be held in January 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

KVS NVS Recruitment 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या 01/2025) के तहत होने वाली टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन


सीबीएसई ने परीक्षा तिथियों के साथ-साथ उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी भी निर्धारित कर दी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सीबीएसई के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन कर अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सूचना में दी गई प्रक्रिया के अनुसार ही लॉग-इन करना होगा।

विज्ञापन

टियर-1 परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, टियर-1 परीक्षा जनवरी 2026 में दो दिनों में आयोजित की जाएगी।

10 जनवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक प्राइमरी टीचर (PRT), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट पदों की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय कैडर के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

11 जनवरी को वरिष्ठ और शिक्षण पदों की परीक्षा

11 जनवरी 2026 को सुबह की शिफ्ट (9:30 से 11:30 बजे) में असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों की परीक्षा होगी।

वहीं दोपहर की शिफ्ट (2:30 से 4:30 बजे) में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और अन्य विविध शिक्षण पदों के साथ-साथ लाइब्रेरियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I व II पदों की परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन

एग्जाम सिटी और लॉग-इन से जुड़ी जरूरी जानकारी

सीबीएसई ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा शहर पहले ही आवंटित किया जा चुका है। अभ्यर्थियों को लॉग-इन के लिए उस रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करना होगा, जिसकी शुरुआत 2598 से होती है। आवेदन संख्या से लॉग-इन मान्य नहीं होगा।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा शहर बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी।

एडमिट कार्ड कब आएगा

परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य विवरण वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले सीबीएसई पोर्टल पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed