फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE has started the evaluation of board exams-safalta

CBSE Term-II Exam Result 2022: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कर दिया है शुरू, इस तारीख तक घोषित किया जा सकता है रिजल्ट

Thu, 26 May 2022 12:40 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 26 May 2022 12:40 PM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 24 मई को खत्म हो चुकी हैं और 12वीं की परीक्षाएं 15 जून 2022 को खत्म हो जाएंगी। अब तक जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि समय पर रिजल्ट पूरा किया जा सके।
 

विज्ञापन
CBSE has started the evaluation of board exams-safalta
CBSE - फोटो : Social Media

विस्तार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-II परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 24 मई को खत्म हो चुकी हैं और 12वीं की परीक्षाएं 15 जून 2022 तक चलेंगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड आंसर कॉपी की चेकिंग करने के लिए नए केंद्र बनाने भी शुरू कर दिए हैं ताकि सुगमता के साथ मूल्यांकन कार्य जारी रखा जाए और 15 जून को 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट की घोषणा की जा सके। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इस बारे में किसी भी तिथि का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में रिजल्ट से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए समय-समय पर सीबीएसई की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से लाइव क्लासेस के माध्यम से एग्जाम के अंतिम दिनों में शेष विषयों का बेहतर अभ्यास कर करने के लिए छात्र तुरंत दिए गए Cbse Practice Batch 2022-Join Now के लिंक पर जाकर निशुल्क सफलता क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एक साथ जारी किया जाएगा टर्म-I और टर्म-II का रिजल्ट 

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है जिसमें टर्म-2 परीक्षा के बाद टर्म -1 और टर्म -2 का कंबाइंड रिजल्ट जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले स्टूडेंट्स को टर्म -1 के सिर्फ अंक बताए गए थे। 

विज्ञापन

कैसे करें बोर्ड परीक्षाओं का घर बैठे अभ्यास 

अगर आप 12वीं की परीक्षाएं दे रहे हैं और बची हुई परीक्षाओं के लिए घर बैठे अपने सिलेबस की जमकर प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे प्रैक्टिस बैच का लाभ ले सकते हैं। आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर या फिर अपने फोन पर safalta app डाउनलोड कर भी इस बैच से जुड़ सकते हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed