CBSE: सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षक भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, 20 अप्रैल को होंगे एग्जाम
CBSE Exam City Slip Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अधीक्षक और जूनियर सहायक भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं।
विस्तार
CBSE Exam City Slip: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अधीक्षक (ग्रुप बी) और जूनियर सहायक (ग्रुप सी) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि उन्हें किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।
परीक्षा शहर की जानकारी पर्ची में केवल परीक्षा स्थल का शहर उल्लेख होगा, जबकि प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा जिसमें पूरी जानकारी जैसे केंद्र का नाम, समय और दिशानिर्देश शामिल होंगे।
20 अप्रैल को होगी परीक्षा
सीबीएसई की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 212 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिनमें अधीक्षक (ग्रुप बी) के लिए 142 पद और जूनियर सहायक (ग्रुप सी) के लिए 70 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 20 अप्रैल 2025 (रविवार) को दिन के दूसरे भाग में आयोजित की जाएगी।
इस दिन शरू हुई आवेदन प्रक्रिया
सीबीएसई भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 थी। परीक्षा 20 अप्रैल 2025 (रविवार) को निर्धारित है। परीक्षा शहर की जानकारी 13 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है और प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सीबीएसई परीक्षा शहर सूचना पर्ची चेक करने के लिए स्टेप्स
- सीबीएसई की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “सीबीएसई भर्ती अधीक्षक और जूनियर सहायक 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- "पंजीकृत उम्मीदवार साइन-इन" पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के बाद, आपकी परीक्षा शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पर्ची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें।