फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE DRQ 2026 Correction Window Open for Group A, B, C Exams, Check Editable Details

CBSE DRQ 2026: सीबीएसई भर्ती के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खुली, जानें किन विवरणों में कर सकेंगे बदलाव

Mon, 29 Dec 2025 04:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 04:12 PM IST
सार

CBSE DRQ 2026 Correction Window: सीबीएसई ने डीआरक्यू 2026 भर्ती परीक्षा (ग्रुप A, B, C) के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार कल रात 11:59 बजे तक अनुमन्य जानकारियों में एक बार सुधार कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
CBSE DRQ 2026 Correction Window Open for Group A, B, C Exams, Check Editable Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CBSE DRQ 2026 Application Correction Window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीधी भर्ती कोटा (DRQ) 2026 परीक्षा के लिए ग्रुप ए, बी और सी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार, यह करेक्शन विंडो मंगलवार रात करीब 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवारों को केवल एक बार ही सुधार करने की अनुमति दी गई है। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार के बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

इन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार

करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार निम्न विवरणों में संशोधन कर सकते हैं-

  • उम्मीदवार का नाम (केवल स्पेलिंग में सुधार)
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • लिंग
  • राष्ट्रीयता
  • शैक्षणिक योग्यता
  • फोटो और हस्ताक्षर (यदि गलती हो)
  • एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की स्थिति में विकल्प या प्राथमिकता क्रम

करेक्शन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन में सुधार कर सकते हैं-

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • डीआरक्यू 2026 भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोलें।
  • अपने लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें।
  • जरूरी जानकारी में सुधार करें।
  • दोबारा अच्छे से जांच लें (एक ही मौका मिलेगा)।
  • यदि अतिरिक्त शुल्क लागू हो तो भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद कॉपी सेव कर लें।


सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे करेक्शन करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि यह वन-टाइम ऑप्शन है। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed