फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBI Recruitment 2025: Zone Officer 266 posts in Central Bank of India; Know last date

CBI Recruitment 2025: स्नातकों के लिए मौका! सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जोन अधिकारी की भर्ती; जानें अंतिम तिथि

Wed, 22 Jan 2025 12:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 22 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

CBI Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 266 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBI Recruitment 2025: Zone Officer 266 posts in Central Bank of India; Know last date
Central Bank of India Officer Recruitment 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

Central Bank of India Officer Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 266 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार 9 फरवरी 2025 तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

  • अहमदाबाद: 123 पद
  • चेन्नई: 58 पद
  • गुवाहाटी: 43 पद
  • हैदराबाद: 42 पद

CBI Recruitment Eligibility: पात्रता मापदंड

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (किसी भी विषय में) होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कोस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष तक होनी चाहिए। यह आयु सीमा 30 नवम्बर, 2024 के आधार पर तय की गई है। यानी उम्मीदवारों का जन्म 01 दिसम्बर, 1992 से पहले और 30 नवम्बर, 2003 के बाद नहीं होना चाहिए।

CBI Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 80 मिनट होगी।  लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का वजन 70% और साक्षात्कार का वजन 30% होगा। मेरिट सूची जोन और श्रेणी के आधार पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

CBI Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये + GST का भुगतान करना होगा, जबकि SC/ST/PWBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये + GST निर्धारित किया गया है। 

CBI Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में "जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में जोन आधारित अधिकारी की भर्ती" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पंजीकरण पर क्लिक करें और अपना व्यक्तिगत विवरण मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि प्रदान करके पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • पूरा आवेदन पत्र भरें और अपनी शिक्षा योग्यता और अन्य विवरण जमा करें।
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान पर क्लिक करें और श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed