फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBI Apprentice Recruitment 2024 registration deadline deferred till June 17; apply now for 3000 posts

CBI Recruitment 2024: बैंक में 3000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका! इस दिन तक बढ़ाई गई अंतिम तिथि

Mon, 10 Jun 2024 03:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 03:57 PM IST
सार

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन से चूक गए थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
CBI Apprentice Recruitment 2024 registration deadline deferred till June 17; apply now for 3000 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CBI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने बैंक की अप्रेंटिसशिप नीति के अनुसार अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जून, 2024 तक राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल (nats.education.gov.in.) या (centralbankofindia.co.in.) पर विभिन्न अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य अप्रेंटिंस के कुल 3000 रिक्त पदों को भरना है। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून 2024 है।

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "अब बैंक ने 6 जून से 17 जून 2024 तक प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। आवेदन विंडो उन पात्र उम्मीदवारों के लिए भी फिर से खोल दी गई है, जिन्होंने पहले पंजीकरण कराया था, लेकिन शुल्क का भुगतान नहीं कर सके थे।"

विज्ञापन

3000 पदों पर होगी नियुक्ति

भर्ती अभियान का उद्देश्य एक निश्चित अवधि के लिए बैंक में प्रशिक्षुओं के कुल 3000 रिक्त पदों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी तरह से योग्य चिकित्सक द्वारा चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किए जाने और बैंक अधिकारियों द्वारा किए गए दस्तावेज सत्यापन के अधीन होगी।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 और 31 मार्च 2004 के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार ने अपनी स्नातक की डिग्री 30 मार्च, 2020 के बाद पूरी की हो, इसका प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • भर्ती टैब पर जाएं।
  • अपरेंटिस पदों के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed