UPSSSC Recruitment 2022: PET में शामिल हुए अभ्यर्थी तुरंत कर दें इन पदों पर आवेदन, एक लाख रुपए से अधिक मिलेगा वेतन
UPSSSC ने सप्लाई इंस्पेक्टर, अपर डिवीजन असिस्टेंट और लोअर डिवीजन असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।इन पदोंके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी आखिरी तारीख 12 मई है। इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके तहत जूनियर सहायक, सीनियरसहायक व खाद्य एवं रसद विभाग में पूर्ति निरीक्षक जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी केनोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवर वर्ग सहायक के 11 पद, अवर वर्ग सहायक के 20 पद व खाद्य तथा रसद विभाग में सप्लाई इंस्पेक्टर के 45 यानी कुल 76पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 अप्रैल 2022 से हो चुकी है। इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal FREE Course- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
लेखपाल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी
लेखपाल सैलरी
लेखपाल एग्जाम डेट
जान लीजिए चयन के बाद किसे मिलेगा कितना वेतन
यूपी में सप्लाई इंस्पेक्टर व प्रवर सहायक के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अवर सहायक पदके लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थी को लेवल-5 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई तालिका में साझा की गई है जिसकी मदद से कैंडिडेट्स वेतनमान को और अधिक स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं।