फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Candidates appearing in UPTET Need these documents-safalta

UPTET 2021: UPTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे कई ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स, अभी से कर लें तैयारी

Wed, 24 Nov 2021 03:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 24 Nov 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Candidates appearing in UPTET Need these documents-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। साल में एक बार आयोजित होनर वाली इस परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं।UPTET में इस बार शामिल होने के लिए तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 28 नवंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के परिणाम 28 दिसंबर को घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी UPTET या अन्य किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते है।
विज्ञापन

UPTET का एडमिट कार्ड हो गया है जारी :

UPBEB ने 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 28 नवंबर को 2 शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी और इसमें पेपर 1 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और इसमें पेपर 2 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। दरअसल इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना एडमिट, कार्ड, ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति और प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति या सम्बन्धित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य / सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति ले जाना होगा। जो अभ्यर्थी इन प्रमाण पत्रों को नहीं ले जाएंगे उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed