Secretariat Recruitment 2023: कैबिनेट सचिवालय में निकली नौकरी, जानें कैसे करना है आवेदन और कितना मिलेगा वेतन
Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां नियमित आधार पर डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 07 अक्तूबर 2023 से होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
Cabinet Secretariat रिक्तियों का विवरण
कैबिनेट सचिवालय डीएफसी टेक भर्ती के तहत 125 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद GATE स्कोर के माध्यम से किया जाएगा। रिक्तियों का विवरण आप यहां देख सकते हैं-
-
कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी (CS) 60 पद
-
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (EC) 48 पद
-
सिविल इंजीनियरिंग (CE) 02 पद
-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) 02 पद
-
गणित (MA) 02 पद
-
सांख्यिकी (ST) 02 पद
-
भौतिकी (PH) 05 पद
-
रसायन विज्ञान (CY) 03 पद
-
माइक्रोबायोलॉजी [एक्सएल (एस)] 01 पद
Cabinet Secretariat शैक्षणिक योग्यता
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित पेपर कोड में वैध गेट स्कोर (2021, 2022, या 2023) के साथ उम्मीदवारों के पास बीई/बी. या एम.एससी होना चाहिए।
Cabinet Secretariat आयुसीमा
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू है।
Cabinet Secretariat वेतन
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-07 के मुताबिक हर महीने 90,000 रुपये वेतन मिलेगा।