BIS Recruitment 2023: भारतीय मानक ब्यूरो में सलाहकार पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
BIS Recruitment 2023: भारतीय मानक ब्यूरो में सलाहकार पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
BIS Consultant Recruitment 2023: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सलाहकार पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 30 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2024 तक है।
BIS Consultant Recruitment रिक्तियों का विवरण
भारतीय मानक ब्यूरो की तरफ से यह भर्ती अभियान संगठन में 107 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
-
आयुष विभाग: 04 पद
-
सिविल इंजीनियरिंग विभाग: 15 पद
-
रसायन विभाग: 06 पद
-
इलेक्ट्रोटेक्निकल विभाग: 06 पद
-
खाद्य एवं कृषि विभाग: 06 पद
-
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग: 03 पद
-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग: 07 पद
-
चिकित्सा उपकरण और अस्पताल योजना विभाग: 02 पद
-
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग: 09 पद
-
प्रबंधन और सिस्टम विभाग: 05 पद
-
पेट्रोलियम कोयला और संबंधित उत्पाद विभाग: 05 पद
-
उत्पादन और सामान्य इंजीनियरिंग विभाग: 10 पद
-
सेवा क्षेत्र विभाग: 08 पद
-
परिवहन इंजीनियरिंग विभाग: 07 पद
-
कपड़ा विभाग: 08 पद
-
जल संसाधन विभाग: 06 पद
BIS Recruitment 2023 आयुसीमा
भारतीय मानक ब्यूरो में सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
बीआईएस में सलाहकार पदों पर चयनित उम्मीदवारों को तकनीकी समिति के कार्यों में सहयोग करना होता है। इसमें विभागीय परिषद, विषय समिति, उपसमिति, पैनल, कार्यकारी समूह और अन्य समितियां शामिल होती हैं।