नाम है इनका 'सुखी मिर्ची देवी', तासीर इनकी तीखी,
रुलाने का हुनर इन्होंने जाने किस उम्र में सीखी।
फुर्सत के पल में, कभी कुछ बातें कह-सुन लेते थे,
मिर्ची देवी के तीखे बाण चुपचाप सह लेते थे।
दूसरों को दुखी करने में इनको बड़ा मजा आता है,
खुद की बारी पारा झट से दो सौ पार चला जाता है।
मशालों के साथ खुद को खुदा इन्होंने मान लिया,
आलू को अपना जाने कब बंधुआ जान लिया।
दोनों का लाल रंग है, दोनों की बातें खास,
टमाटर बेगम हैं अपनी, मिर्ची देवी सास।
- अमित कुमार पांडेय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X