हर दिन कुछ ऐसा खास हो,
सत्कर्म का हर श्वास हो।
रोम-रोम में बस बसा,
ऐसा पवित्र अहसास हो।
धन बहुत ही लुभावना,
पर सेहत का भी रास हो।
जीवन किसी उद्देश्य से जिएं,
जैसे ईश्वरीय आभास हो।
अंत की चिंता नहीं कोई,
चिंतन में पावन श्वास हो।
डर नहीं जग का कोई,
बस मोक्ष का ही कयास हो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X