ग्रामीण विकास बैंक में 500 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक में 547 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 229 पद, अधिकारी वर्ग II के 58 पद, अधिकारी वर्ग III के 12 पद व क्लर्क के 248 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये, अधिकारी वर्ग II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, अधिकारी वर्ग III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये व कार्यालय सहायक (क्लर्क) के लिए 7200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार 30 अंकों का निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।
योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2015 से 04 फरवरी, 2015 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://apgvbank.in/ पर लॉग ऑन करें।