NVS Recruitment 2022: नवोदय में हो रही हैं बम्पर भर्तियां, 1600 से अधिक पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में नवोदय विद्यालय स्कूलों में 1600 से अधिक टीचिंग स्टाफ के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो बिना देर किए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें क्योंकि इसके लिए आखिरी तारीख 22 जुलाई 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी एनवीएस की वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि NVS भर्ती के जरिए कुल 1616 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें प्रधानाचार्य, पोस्टग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और सामान्य वर्ग टीचर्स के पद शामिल हैं। वहीं, अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
पदों की संख्या
प्रधानाचार्य -12 पद
पीजीटी - 397 पद
टीजीटी - 683 पद
टीजीटी तृतीय श्रेणी - 343 पद
विविध श्रेणी के शिक्षक - 181 पद
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन डिग्री, मास्टर्स डिग्री और बी.एड होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार योग्यता से संबंधितऔर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए के लिए एनवीएस कि अधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट देना पड़ेगा। इसके बाद अभ्यर्थी को साक्षात्कार/व्यक्तिगत बातचीत में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी और एग्जाम शेड्यूल एनवीएस वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता रहेगा। इसके लिए उम्मीदवार समय -समय पर एनवीएस की वेबसाइट को जरूर चेक करते रहें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।