Pharmacist Recruitment 2023: फार्मासिस्ट के 1539 पदों पर आवेदन का ये है आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
Pharmacist Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की तरफ से फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है।
विस्तार
BTSC Pharmacist Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से फार्मासिस्ट पदों भर्ती की प्रक्रिया तल रही है। इन पदों पर आवेदन करने की आज यानी शुक्रवार 21 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1539 पदों को भरा जाएगा।
BTSC शैक्षणिक योग्यता
बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 यानी कक्षा 12वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा यानी डी फार्मा किया होना भी जरूरी है।
BTSC फार्मासिस्ट सैलरी
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के तहत फार्मासिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 52,00 से 20,200 रुपये लेवल 5 ग्रेड पे 2800 के तहत दिया जाएगा।
BTSC Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/ एससी/ एसटी/ ओबीसी (बिहार के निवासी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।