फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSSC Vacancy 2025: Bihar CGL-4 & Office Attendant Recruitment Increased, Extra Marks for Contract Candidates

BSSC Vacancy: CGL-4 और कार्यालय परिचारी भर्ती के पदों में इजाफा; संविदा अभ्यर्थियों को भी मिलेंगे अतिरिक्त अंक

Sat, 27 Sep 2025 03:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 27 Sep 2025 03:32 PM IST
सार

BSSC 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल-4 और कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 में बड़ी खुशखबरी दी है। इन भर्तियों में कुल पदों की संख्या में बंपर इजाफा किया गया है। साथ ही, संविदा पर पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
BSSC Vacancy 2025: Bihar CGL-4 & Office Attendant Recruitment Increased, Extra Marks for Contract Candidates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BSSC Office Attendant, BSSC CGL 4 Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सीजीएल-4 भर्ती और कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 में पदों की संख्या में बंपर इजाफा किया है। अब दोनों भर्तियों में कुल 5,208 पदों पर नियुक्ति होगी। इस ताजा बदलाव के साथ संविदा के आधार पर पूर्व से कार्यरत अभ्यर्थियों को अधिकतम 25 अंक भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

BSSC CGL-4 2025: कुल 1541 पद

बीएसएससी सीजीएल-4 भर्ती में उद्योग विस्तार पदाधिकारी (पे लेवल 7) के 60 नए पद जोड़े गए हैं। पहले यह संख्या 1,481 थी, जो अब बढ़कर 1,541 हो गई है। कुल पदों में 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के तहत 530 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा अनारक्षित पद 855, एससी 204, एसटी 21, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 105, पिछड़ा वर्ग 183, पिछड़े वर्ग की महिलाएं 18 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 155 पद होंगे।

विज्ञापन


बिहार इंटर लेवल भर्ती में 10976 पद बढ़े, अब 23175 पदों पर होगा चयन; 15 अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

BSSC कार्यालय परिचारी भर्ती 2025: कुल 4388 पद

कार्यालय परिचारी भर्ती में भी 661 नई वैकेंसी जोड़ी गई हैं। कुल पद अब 3,727 से बढ़कर 4,388 हो गए हैं। इनमें 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के तहत 1,416 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। अनारक्षित पद 2,041, एससी 627, एसटी 53, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 809, पिछड़ा वर्ग 297, पिछड़े वर्ग की महिलाएं 123 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 438 पद आरक्षित होंगे।

संविदा अभ्यर्थियों के लिए 25 अंक की अतिरिक्त सुविधा

ताजा नोटिस के अनुसार संविदा पर पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों को उनके सेवा वर्ष के अनुसार अधिकतम 25 अंक दिए जाएंगे। यह अंक प्रतिवर्ष 5 अंक की दर से लागू होंगे और किसी वर्ष के हिस्से को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य अनुभवी अभ्यर्थियों को अधिक प्राथमिकता देना है।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

दोनों भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि अब 14 अक्तूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

  • योग्यता: 12वीं (इंटर) पास। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग योग्यता अनिवार्य।
  • चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • परीक्षा पैटर्न: प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता के प्रश्न होंगे। कुल 150 प्रश्न, 2 घंटे 15 मिनट की परीक्षा। गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा।
  • नॉर्मलाइजेशन: विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने पर रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed