BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में एसआई-कांस्टेबल बनने का मौका! जल विंग में भर्ती के लिए चल रही आवदेन प्रक्रिया
BSF Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल ने जल विंग में ग्रुप-बी एंड सी कॉम्बैटाइज्ड (गैर-राजपत्रित) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जुलाई, 2024 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSF Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा सुरक्षा बल, जल विंग 2024 में विभिन्न ग्रुप-बी एंड सी कॉम्बैटाइज्ड (गैर-राजपत्रित) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 जुलाई, 2024 है।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 162 पदों को भरना है, जिनमें से एसआई (मास्टर) के लिए 7 रिक्तियां, एसआई (इंजन ड्राइवर) के लिए 4, एचसी (मास्टर) के लिए 35, एचसी (इंजन ड्राइवर) के लिए 57, एचसी (कार्यशाला) के लिए 13, कांस्टेबल (चालक दल) के लिए 46 पद हैं।
शैक्षणिक योग्यता
एसआई पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 10+2 या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं पास होना चाहिए। अन्य पात्रताओं के लिए अधिसूचना देखें।
आवेदन शुल्क
एसआई (मास्टर/इंजन ड्राइवर) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये + 47.20 रुपये सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एचसी (मास्टर/इंजन ड्राइवर/वर्कशॉप) और कांस्टेबल (क्रू) के लिए 100 रुपये + 47.20 रुपये लागू हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 47.20 रुपये सेवा शुल्क को छोड़कर आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
बीएसएफ ग्रुप बी, सी पदों के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- सीमा सुरक्षा बल, जल विंग 2024 में ग्रुप-बी और सी कॉम्बैटाइज्ड (गैर-राजपत्रित) पदों के लिए “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।