फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Recruitment 2022 Notification Out Apply Online for 300+ Posts Check Sarkari Naukri Result Latest Updates

BSF Recruitment 2022: बीएसफ में 300 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन

Thu, 11 Aug 2022 09:42 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 09:42 AM IST
सार

BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 323 निर्धारित की गई है। इनमें से 312 पद हेड कांस्टेबल के लिए है। वहीं, 11 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
BSF Recruitment 2022 Notification Out Apply Online for 300+ Posts Check Sarkari Naukri Result Latest Updates
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BSF Recruitment 2022: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से सैकड़ों पदों पर भर्ती जारी की गई है। यह भर्ती असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (Ministerial) के पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट  rectt.bsf.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे।

विज्ञापन

इस तारीख तक होंगे आवेदन
बीएसएफ में उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 सितंबर, 2022 को है। उम्मीदवार अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती का विवरण
सीमा सुरक्षा बल में जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 323 निर्धारित की गई है। इनमें से 312 पद हेड कांस्टेबल के लिए है। वहीं, 11 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट (स्टेनो के लिए), टाईपिंग टेस्ट (Ministerial के लिए) के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट यानि बारहवीं पास या इसके समकक्ष की कोई योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 06 सितंबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। 
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed