फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Constable Head Constable Recruitment 2023 know how to apply online at rectt.bsf.gov.in

BSF Recruitment 2023: बीएसएफ में कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 13 Feb 2023 09:24 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 13 Feb 2023 09:24 PM IST
सार

BSF Recruitment 2023: बीएसएफ) ने सीमा सुरक्षा बल, पशु चिकित्सा स्टाफ में ग्रुप-सी (अराजपत्रित) पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
BSF Constable Head Constable Recruitment 2023 know how to apply online at rectt.bsf.gov.in
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BSF Constable Head Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा सुरक्षा बल, पशु चिकित्सा स्टाफ में ग्रुप-सी (अराजपत्रित) पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए बीएसएफ के भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 06 मार्च 2023 तक है।
विज्ञापन

बीएसएफ की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 26 कॉन्स्टेबल के पदों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां एचसी (पशु चिकित्सा) और 08 कॉन्स्टेबल (केनेलमैन) के पद के लिए हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

एचसी (पशु चिकित्सा): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पशु चिकित्सा स्टॉक सहायक में न्यूनतम एक वर्ष का पाठ्यक्रम और योग्यता के बाद कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
कॉन्स्टेबल (केनेलमैन): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। सरकारी पशु चिकित्सा अस्पताल या डिस्पेंसरी या वेटरनरी कॉलेज या सरकारी फार्म से जानवरों को संभालने का दो साल का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

बीएसएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक और बीएसएफ उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • "सीमा सुरक्षा बल, पशु चिकित्सा स्टाफ में ग्रुप-सी लड़ाकू (गैर राजपत्रित) पदों के विज्ञापन" के तहत यहां आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

चयन प्रक्रिया

चयन कई चरणों में होगा। लिखित परीक्षा, उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ीकरण और चिकित्सा परीक्षा के दौर से उम्मीदवारों को गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed