{"_id":"6707b4fee73d34b611080e40","slug":"bsf-constable-2024-recruitment-for-15654-posts-10th-pass-should-fill-the-form-soon-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSF Constable 2024: बीएसएफ में कांस्टेबल के 15654 पदों पर भर्ती; 10वीं पास जल्द भर लें फॉर्म, अंतिम तिथि नजदीक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSF Constable 2024: बीएसएफ में कांस्टेबल के 15654 पदों पर भर्ती; 10वीं पास जल्द भर लें फॉर्म, अंतिम तिथि नजदीक
Fri, 11 Oct 2024 07:16 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:16 AM IST
सार
BSF Constable 2024: बीएसएफ में 15654 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने वाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
BSF Recruitment 2024
- फोटो : Amar ujala graphics
विस्तार
BSF Constable 2024: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) व एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सबसे बड़ी भर्तियों में से कांस्टेबल जीडी के 39481 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें भी सर्वाधिक 15654 पदों पर बीएसएफ में भर्ती होगी। सीआईएसएफ में 7145, सीआरपीएफ में 11541, एसएसबी में 819, आईटीबीपी में 3017, असम राइफल्स में 1248, एसएसएफ में 35 और एनसीबी में सबसे कम 22 पदों पर भर्ती होगी।
बता दें कि एक जनवरी 2025 तक हाईस्कूल पास 18 से 23 साल के अभ्यर्थी 14 अक्तूबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फीस 15 अक्तूबर की रात 11 बजे तक जमा होगी। ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए पांच नवंबर से सात नवंबर की रात 11 बजे तक मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में संभावित है।
विज्ञापन
बता दें कि एक जनवरी 2025 तक हाईस्कूल पास 18 से 23 साल के अभ्यर्थी 14 अक्तूबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फीस 15 अक्तूबर की रात 11 बजे तक जमा होगी। ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए पांच नवंबर से सात नवंबर की रात 11 बजे तक मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में संभावित है।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन
एसएससी जीडी कांस्टेबल के तहत होने वाली बीएसएफ की भर्तियों के लिए कोई भी दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।
आयुसीमा- 18 से 23 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता- 10वीं पास
एसएससी जीडी कांस्टेबल के तहत होने वाली बीएसएफ की भर्तियों के लिए कोई भी दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।
आयुसीमा- 18 से 23 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता- 10वीं पास
श्रेणीवार पदों की संख्या
बीएसएफ में अलग अलग श्रेणी के कुल 15654 पदों पर भर्ती होनी हैं। इसमें सामान्य वर्ग में 5563 पुरुष उम्मीदवार, 2906 ओबीसी वर्ग के पद आरक्षित हैं।| श्रेणी | पुरुष पद | महिला पद | कुल पद |
|---|---|---|---|
| सामान्य (Gen) | 5,563 | 986 | 6,549 |
| ओबीसी | 2,906 | 510 | 3,416 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 2,018 | 356 | 2,374 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 1,489 | 262 | 1,751 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 1,330 | 234 | 1,564 |
| कुल | 13,306 | 2,348 | 15,654 |
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें: यदि आप नए हैं, तो वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करें: यदि आपका पहले से रजिस्ट्रेशन है, तो पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें: मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरें।
- समीक्षा करें: सभी जानकारी सही से भरने के बाद एक बार समीक्षा करें।
- आवेदन जमा करें: आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टि पृष्ठ को डाउनलोड करें।