फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BRO Recruitment 2022 Notification Soon for 876 Posts Check Details Here

BRO Recruitment 2022: भारत सरकार के इस विभाग में 876 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन

Mon, 23 May 2022 06:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 23 May 2022 06:02 PM IST
सार

BRO Recruitment 2022: बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 876 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें से 377 पद स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और 499 पद मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के लिए हैं।

विज्ञापन
BRO Recruitment 2022 Notification Soon for 876 Posts Check Details Here
BRO Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BRO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी के लिए दिन रात तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इससे जुड़ा शॉर्ट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को जल्द ही जारी किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में ही आयोजित होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जाकर जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन

BRO Recruitment 2022: कब जारी होगा नोटिफिकेशन?
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इसमें आवेदन शुरू होने की तारीख, समाप्त होने की तारीख, जरूरी योग्यताएं और आवेदन शुल्क समेत विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवार भर्ती से जुड़े किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

BRO Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 876 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें से 377 पद स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और 499 पद मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के लिए हैं।

विज्ञापन

BRO Recruitment 2022: श्रेणीवार पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या- 876

  • अनारक्षित वर्ग - 321
  • अनुसूचित जाति वर्ग - 143
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग - 76
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - 280
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 56

 

BRO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में स्टोर कीपर के पदों पर आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करें और आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें। 

BRO Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में जमा किए जाएंगे। उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद बताए गए प्रारूप में आधिकाकरिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed