BPSSC: एसआई और सब डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इस तरह करें डाउनलोड
BPSSC SI, SDFSO 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने एसआई और सब डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर भर्ती पीईटी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
BPSSC SI, SDFSO 2023 Final Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग, यानी बीपीएसएससी ने उप-निरीक्षक और बिहार अग्निशमन सेवा में उप-विभागीय अग्निशमन स्टेशन अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर, 2023 को किया गया था। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 पदों को भरना है, जिनमें से 11 रिक्तियां प्रोबिशन, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं और 53 रिक्तियां बिहार अग्निशमन सेवा, गृह विभाग में उप-विभागीय अग्निशमन स्टेशन अधिकारी के लिए हैं।
चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और अंतिम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
Prohibition Dept. टैब पर जाएं।
एसआई प्रोबिशन, उत्पाद शुल्क और अन्य पदों के फाइनल रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।