{"_id":"67a723054fb3a832ae0a6682","slug":"bpssc-asi-recruitment-2024-exam-center-released-admit-cards-will-come-on-this-day-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर जारी; इस दिन आएंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर जारी; इस दिन आएंगे प्रवेश पत्र
Sat, 08 Feb 2025 02:56 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:56 PM IST
सार
Bihar Police ASI Exam Date: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने एएसआई भर्ती परीक्षा के एग्जाम सेंटर जारी कर दिए हैं। परीक्षा 23 फरवरी 2025 को होगी। वहीं प्रवेश पत्र 10 फरवरी को जारी होगा।
विज्ञापन
Bihar Police ASI Exam Date
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Police ASI Exam Date: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 (BPSSC Bihar Police ASI Exam) के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। परीक्षार्थी bpssc.bihar.gov.in पर जाकर रोल नंबर के अनुसार अपना एग्जाम सेंटर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
23 फरवरी को होगी एएसआई भर्ती परीक्षा
बिहार पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न होगी, जहां पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना आवश्यक होगा, इसलिए रिपोर्टिंग समय परीक्षा से 1.5 घंटे पहले निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना अनिवार्य?
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, उन्हें पहचान सत्यापन के लिए फोटो युक्त वैध पहचान-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज शामिल हो सकता है। यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र में दिए गए फोटो के समान हाल ही में खींचे गए दो पासपोर्ट साइज फोटो भी परीक्षा केंद्र पर लाने होंगे।BPSSC ASI Recruitment 2024: भर्ती का विवरण
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दिसंबर 2024 में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के तहत स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 305 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन 17 जनवरी, 2025 तक लिए गए थे। श्रेणावार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:- अनारक्षित (GEN): 121 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 6 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 59 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 37 पद
- पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female): 14 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 31 पद
1698 अभ्यर्थियों के फॉर्म खारिज
हाल ही में आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी करके 1698 उम्मीदवारों के फॉर्म खारिज करने की जानकारी दी। इनमें 1257 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया लेकिन फॉर्म पूरी तरह सब्मिट नहीं किया। 422 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपने फॉर्म खुद ही कैंसल कर दिए। 19 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके फॉर्म एक से अधिक आवेदन व अस्पष्ट फोटो के चलते रिजेक्ट कर दिए गए।और भी पढ़ें- BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती के करीब 1700 आवेदन रद्द, जानें क्या रही वजह
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा, उसके बाद स्टेनो और टाइपिंग स्किल टेस्ट (जो केवल क्वालिफाइंग होगा) और अंत में दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 (₹29,200 - ₹92,300) का वेतनमान मिलेगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और रिक्तियों के छह गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी, जो पूरी तरह से मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) आधारित होगी। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें कुल 100 अंक होंगे और न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं पर आधारित होगा। जिसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस पेपर की परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाएंगे।स्किल टेस्ट (स्टेनो और टाइपिंग)
स्टेनो और टाइपिंग स्किल टेस्ट के तहत हिंदी श्रुतिलेखन का परीक्षण लिया जाएगा, जिसमें गति 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को 5 मिनट तक लेखन कार्य करना होगा, जिसके बाद टाइपिंग के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। टाइपिंग से पहले शुद्धिकरण के लिए अतिरिक्त 2 मिनट मिलेंगे। यदि 10% से अधिक गलतियां पाई जाती हैं, तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।टाइपिंग टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग करनी होगी। निर्धारित 10 मिनट के भीतर 300 शब्द टाइप करना अनिवार्य होगा। हिंदी टाइपिंग में 5% से अधिक गलतियां और अंग्रेजी टाइपिंग में 10% से अधिक गलतियां होने पर अभ्यर्थी को अयोग्य करार दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को MS Office और इंटरनेट का ज्ञान होना आवश्यक है, जिसकी परीक्षा के दौरान जांच की जाएगी। सभी चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा।