फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   1698 application form rejected for BPSSC Steno ASI Recruitment 2024; Know the reason

BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती के करीब 1700 आवेदन रद्द, जानें क्या रही वजह

Wed, 05 Feb 2025 02:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस स्टेनो एएसआई भर्ती के करीब 1700 आवेदन रद्द हो गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने रद्द आवेदनों का विवरण और रद्द होने का कारण भी बताया है।
 

विज्ञापन
1698 application form rejected for BPSSC Steno ASI Recruitment 2024; Know the reason
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSSC Steno ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2024 के लिए उन अभ्यर्थियों की सूची जारी की है जिनके आवेदन किसी कारणवश अस्वीकार कर दिए गए हैं। आयोग ने 1698 आवेदकों के नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदन खारिज होने के कारणों की विस्तृत जानकारी दी है।

विज्ञापन

BPSSC ASI Application Rejected: आवेदन अस्वीकार होने के कारण

  • 1257 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण तो किया लेकिन फॉर्म पूरा सबमिट नहीं किया, जिसके चलते उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए।
  • 422 उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से अपने आवेदन रद्द कर दिए।
  • 19 अभ्यर्थियों के एक से अधिक आवेदन और अस्पष्ट फोटो के कारण उनके फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए।

इस प्रकार कुल 1698 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द हुए हैं। आयोग ने सभी रद्द आवेदनों का विवरण भी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in. पर अपलोड किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

1698 application form rejected for BPSSC Steno ASI Recruitment 2024; Know the reason
BPSSC ASI Recruitment 2024 - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (bpssc.bihar.gov.in.)

BPSSC ASI Recruitment 2024: भर्ती का विवरण

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दिसंबर 2024 में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के तहत स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 305 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन 17 जनवरी, 2025 तक लिए गए थे। श्रेणावार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • अनारक्षित (GEN): 121 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 6 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 59 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 37 पद
  • पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female): 14 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 31 पद
विज्ञापन

BPSSC ASI Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में फिजिकल टेस्ट नहीं होगा, और लंबाई या सीने से संबंधित कोई मानदंड लागू नहीं है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

  • लिखित परीक्षा
  • स्टेनो और टाइपिंग स्किल टेस्ट (केवल क्वालिफाइंग)
  • दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 (₹29,200 - ₹92,300) का वेतनमान मिलेगा। मेरिट सूची लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार होगी। रिक्तियों के छह गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

लिखित परीक्षा का प्रारूप

परीक्षा दो पेपरों में होगी, जो MCQ (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन) आधारित होंगे।
प्रथम पेपर:

  • विषय: सामान्य हिंदी
  • कुल अंक: 100
  • न्यूनतम योग्यता अंक: 30 (मेरिट में नहीं जोड़ा जाएगा)
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट


द्वितीय पेपर:

  • विषय: सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं
  • कुल अंक: 200
  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • परीक्षा अवधि: 120 मिनट
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक कटेंगे।

 

स्किल टेस्ट (स्टेनो और टाइपिंग)

हिंदी श्रुतिलेखन

  • गति: 80 शब्द प्रति मिनट
  • समय: 5 मिनट लेखन + 20 मिनट टाइपिंग
  • शुद्धिकरण के लिए 2 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे
  • 10% से अधिक गलतियां होने पर अभ्यर्थी अयोग्य माने जाएंगे।


टंकण परीक्षण (Typing Test)

  • हिंदी टाइपिंग: न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी टाइपिंग: न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट
  • निर्धारित 10 मिनट में 300 शब्द टाइप करने होंगे।
  • हिंदी टाइपिंग में 5% से अधिक और अंग्रेजी टाइपिंग में 10% से अधिक गलतियां होने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए जाएंगे।

अतिरिक्त आवश्यकताएं

  • अभ्यर्थी को MS Office और इंटरनेट का ज्ञान होना चाहिए।
  • सभी चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट अनिवार्य रूप से होगा।
  • इस भर्ती प्रक्रिया में कोई साक्षात्कार (इंटरव्यू) नहीं होगा।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed