BPSC TRE 3.0: 38900 पदों के लिए जारी हुआ तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती का रिजल्ट, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
BPSC TRE 3.0 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोजित विभिन्न चरणों में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आयोग ने पहले चरण में प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग भर्ती परीक्षा का नतीजे घोषित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोजित विभिन्न चरणों में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
पहले चरण में 38,900 पदों पर घोषित हुआ परिणाम
बीपीएससी ने फर्स्ट फेज में 38900 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। पहले चरण में कक्षा छह से आठ वर्ग के कुल छह विषयों के शिक्षकों के 16989 पदों पर रिजल्ट दिया गया है। वहीं अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अधीन प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 वर्ग के अन्तर्गत कुल 03 विषयों के विद्यालय अध्यापक के 21911 पदों पर रिजल्ट जारी किया है।
बाकी वर्गों के नतीजे भी जल्द
आयोग ने 15 नवंबर, शुक्रवार को कक्षा 6-8 और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अधीन प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 के रिजल्ट जारी किये हैं। शेष कक्षा वर्गों के नतीजे भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
बीपीएससी सूत्रों की मानें तो नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। टीजीटी और पीजीटी रोस्टर नहीं मिलने के कारण इस रिजल्ट को तैयार करने में समय लग रहा है।
डाउन हुई आयोग की वेबसाइट
आयोग की वेबसाइट लोड नहीं हो रही है। परिणाम जारी होते ही वेबसाइट स्लो हो गई है। हालांकि, इसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को परिणाम देखने में कोई परेशानी नहीं होगी। अक्सर ऐसे समय पर वेबसाइट पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण वह लोड नहीं होती है। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही वे अपने परिणाम देख पाएंगे।
19 से 22 जुलाई को ली गई थी परीक्षा
बीपीएससी ने टीआरई पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई, 2024 तक आयोजित की थी। हाल ही में आयोग ने इस भर्ती के लिए रिक्तियों में भी संशोधन किया था। पहले इस भर्ती के लिए 87,774 रिक्तियां अधिसूचित की गईं थीं, लेकिन हालिया वैकेंसी संशोधित रोस्टर के अनुसार रिक्तियों की संख्या अब 84,581 कर दी गई है।
BPSC TRE 3 Result: ऐसे देखें परिणाम
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अपने विषय के परिणाम लिंक पर जाएं।
- परिणाम अधिसूचना और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- फाइल डाउनलोड करें।
- अपना परिणाम जांचें।