BPSC TRE 3.0: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म
BPSC TRE 3.0 Revised Deadline: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब नीचे बताई तारीख तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती की के लिए आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का अब एक और मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Revised Last Date: संशोधित समय सीमा
आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा को 25 फरवरी तक बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवारों के पास बिना विलंब शुल्क आवेदन करने के लिए 25 फरवरी तक का समय है। 25 फरवरी के बाद आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।
विलंब शुल्क के साथ इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
तय समयसीमा के तहत आवेदन से चूके उम्मीदवार तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए 26 फरवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।