फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Tre 3.0 Bihar Teacher Recruitment 2024 Notification Application Form Last Date Eligibility and Vacancy

BPSC TRE 3.0: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से अभी करें आवेदन

Fri, 23 Feb 2024 01:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 01:49 PM IST
सार

BPSC TRE 3.0: तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आज, यानी 23 फरवरी आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचें देखें।

विज्ञापन
BPSC Tre 3.0 Bihar Teacher Recruitment 2024 Notification Application Form Last Date Eligibility and Vacancy
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC TRE 3.0: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी, 2024 से शुरू हुई थी। आज, यानी 23 फरवरी को इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, लेट फीस के साथ उम्मीदवार 25 फरवरी, 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा और रिजल्ट की तिथियां

बिहार तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 07 से 17 मार्च, 2024 के बीच किया जाएगा। इस दौरान कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाने के इच्छुक और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद 22 से 24 मार्च के बीच तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 फरवरी तक कर सकेंगे लेट फीस के साथ अप्लाई

टीआरई-3 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। बीपीएससी टीआरई 3.0 के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 23 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क भर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस के साथ 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BPSC TRE 3: ऐसे करें आवेदन 

  • बीपीएससी की आधिकारिक bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाए।
  • फिर शिक्षक भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मागी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed