फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 will released tomorrow on 7 March, exam on 15, 16 March

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: इस दिन आएगा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, 15 मार्च को होगा एग्जाम

Wed, 06 Mar 2024 06:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख और इससे संबंधित सभी जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 will released tomorrow on 7 March, exam on 15, 16 March
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC TRE Admit Card 2024: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों लिए बड़ी खबर है। जल्द ही वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 07 मार्च से शुरू हो जाएगी। एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केंद्र कोड और जिला का नाम अंकित होगा। परीक्षा केंद्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 12 मार्च से उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी 14 मार्च तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Date: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। 16 मार्च को निर्धारित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड  

  • बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद बिहार टीचर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed