फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Recruitment Schedule 2024–25 Out: Know When Your Exam is Scheduled, Including CCE and AE Posts

BPSC Exam Calendar: बीपीएससी ने जारी किया कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जानें कब होगा आपका एग्जाम

Thu, 24 Jul 2025 01:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Jul 2025 01:41 PM IST
सार

BPSC Exam Schedule OUT: बीपीएससी ने कई अहम भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें सीसीई, शिक्षक, अभियंता सहित कई पदों की परीक्षा तिथियां तय की गई हैं। उम्मीदवार अब जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा कब आयोजित होगी।

विज्ञापन
BPSC Recruitment Schedule 2024–25 Out: Know When Your Exam is Scheduled, Including CCE and AE Posts
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC Recruitment Schedule: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न सरकारी भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इस कैलेंडर में बताया है कि कौन-सी भर्ती परीक्षा कब होगी, और किस परीक्षा में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार जैसे कौन-कौन से चरण होंगे।

विज्ञापन


इस बार BPSC ने संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE), सहायक अभियंता, शिक्षक, और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीखें घोषित की हैं। 

विज्ञापन

तीन चरणों वाली प्रमुख भर्तियां

बीपीएससी ने जिन भर्तियों के लिए तीन चरणों यानी, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन होना है, उनमें 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) सबसे बड़ी भर्ती है। इस परीक्षा में कुल 2035 पद हैं, जिसका रिजल्ट नवंबर, 2025 में जारी होगा।

वहीं, जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक और एकीकृत CCE 71वीं जैसी अन्य बड़ी भर्तियों के लिए परीक्षाएं 3 अगस्त से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। 
 

3 चरण परीक्षाएं (PT + मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार)

पद का नाम रिक्तियां प्रारंभिक परीक्षा
जिला सांख्यिकी अधिकारी 47 03-08-2025
एकीकृत CCE 71वीं 1298 13-09-2025
अवर श्रेणी लिपिक 26 20-09-2025
परियोजना प्रबंधक, उद्योग विभाग 9 नवंबर/दिसंबर 2025

विज्ञापन

दो चरण की परीक्षाएं

बीपीएससी ने दो चरणों (लिखित + साक्षात्कार) में होने वाली कई भर्तियों की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। इसमें खनिज विकास अधिकारी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विधि अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, सिस्टम विश्लेषक, और मोटर वाहन निरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन सभी परीक्षाओं का आयोजन 26 जुलाई 2025 से लेकर 9 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा।

2 चरण परीक्षा (लिखित + साक्षात्कार)

पद का नाम रिक्तियां परीक्षा तिथि परिणाम
ITI उप प्रधानाचार्य 50 17-08-2025 -
खनिज विकास अधिकारी 15 09-10 अगस्त 2025 -
मोटर वाहन निरीक्षक 28 09-10 अगस्त 2025 -
सहायक वन संरक्षक 12 TVD -

विज्ञापन

केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा

सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के लिए, जिसमें 41 पद शामिल हैं। इस पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

1711 पद के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

बिहार के राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों के विभिन्न विभागों में 1711 सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया में केवल साक्षात्कार का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इन पदों के लिए साक्षात्कार अगस्त-सितंबर 2025 के बीच कराए जाएंगे। 

केवल साक्षात्कार आधारित पद

पद का नाम रिक्तियां साक्षात्कार तिथि
सहायक प्रोफेसर (राज्य चिकित्सा कॉलेज) 1711 अगस्त-सितंबर 2025
आयुर्वेदिक/तिब्बी/होम्योपैथिक महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर 116 टीबीडी
बॉयलर निरीक्षक 1 टीबीडी
तकनीकी शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष/प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर 865 टीबीडी

प्रथम चरण की परीक्षा (केवल लिखित)

सहायक अभियंता के 118 पद के लिए परिणाम अगस्त 2025 में जारी किए जाएंगे, वहीं सबसे बड़ी भर्ती विशेष शिक्षकों (7279 पद) की है, जिनकी परीक्षा नवंबर/दिसंबर, 2025 में आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed