फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Recruitment 2025: Jobs for Postgraduates as Assistant Town Planner & Environmental Scientist; Read here

BPSC: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, सहायक नगर निवेशक और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के पदों पर निकली भर्ती

Sat, 23 Aug 2025 09:55 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 09:55 AM IST
सार

BPSC Vacancy 2025: सहायक नगर निवेशक के 35 और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पदों पर भर्ती निकली है। दोनों ही भर्तियां स्नातकोत्तर (Post-Graduate) उम्मीदवारों के लिए हैं। पंजीकरण 27 और 28 अगस्त से शुरू होंगे। भर्ती से जुड़ा पूरा विवरण नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
BPSC Recruitment 2025: Jobs for Postgraduates as Assistant Town Planner & Environmental Scientist; Read here
Jobs - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSC AES, ATP Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने दो नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आयोग ने सहायक नगर निवेशक के 35 और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पदों पर भर्ती निकाली है। इन दोनों पदों के लिए अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं। दोनों ही भर्तियां स्नातकोत्तर (Post-Graduate) उम्मीदवारों के लिए हैं। दोनों भर्तियों की अधिसूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

27 और 28 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

  • बिहार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार के तहत बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद् में सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती के लिए भी 27 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार के तहत सहायक नगर निवेशक भर्ती के लिए आवेदन 28 अगस्त से ही शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद आयोग ने आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए मात्र 100 रुपये रखा है।

घटना सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक सहायक नगर निवेशक
आवेदन शुरू 27 अगस्त 2025 28 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 22 सितंबर 2025
पदों की संख्या 17 35
शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर (रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी) स्नातकोत्तर (टाउन प्लानिंग/रिजनल/अर्बन प्लानिंग/सिटी प्लानिंग/कंट्री प्लानिंग/ट्रांसपोर्ट प्लानिंग/हाउसिंग/इन्वारमेंटल प्लानिंग)
वेतनमान लेवल 6 वेतन स्तर- 09 (पुनरीक्षित)
उम्र सीमा 21 से 37 वर्ष (आरक्षण लागू) 21 से 37 वर्ष (आरक्षण लागू)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन
अधिसूचना यहां देखें... यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता व आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित विषयों (रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी और टाउन प्लानिंग/रिजनल/अर्बन प्लानिंग/सिटी प्लानिंग/कंट्री प्लानिंग/ट्रांसपोर्ट प्लानिंग/हाउसिंग/इन्वारमेंटल प्लानिंग) में स्नातकोत्तर डिग्री  में स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

सहायक नगर निवेशक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जबकि, सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक की भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed