फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Recruitment 2023 for 1 Lakh 70 Thousand School Teacher Posts, Apply at bpsc.bih.nic.in

BPSC Recruitment 2023: बिहार सरकार शिक्षा विभाग में कर रही बड़ी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Tue, 20 Jun 2023 09:51 AM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Tue, 20 Jun 2023 09:51 AM IST
सार

BPSC Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती शुरू की है। इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
BPSC Recruitment 2023 for 1 Lakh 70 Thousand School Teacher Posts, Apply at bpsc.bih.nic.in
BPSC Teacher Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती शुरू की है। इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया  बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार 12 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा के आधार पर होनी है।

विज्ञापन

BPSC Recruitment 2023: कुल पद

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षक पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।

जिन शैक्षणिक माध्यमों में भर्ती होनी है वो निम्न प्रकार हैं:-

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): 79,943
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10): 32,916
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12): 57,602
विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC Recruitment 2023: आयु-सीमाा और आवेदन शुल्क    

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो पदानुसार प्राथमिक विद्यालयों के लिए 18-37 वर्ष और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21-37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी। एससी/एसटी, महिला/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क है। साथ ही, हर पद के लिए 200 रुपये का बायोमेट्रिक शुल्क लागू है।

विज्ञापन

BPSC Recruitment 2023: पात्रता और वेतन


इस भर्ती में पीआरटी उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होने के साथ ही बीएड होना आवश्यक है। वहीं टीजीटी में भर्ती के लिए ग्रेजुएशन/ मास्टर्स के साथ बीएड होना जरूरी है। चयन होने पर उम्मीदवार को 5 हजार 200 रुपये से लेकर 20 हजार 200 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

BPSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए  bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फिर पंजीकरण पूरा कर आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें और फॉर्म भरें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अंत में शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed