फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Lecturer Admit Card 2022 released at onlinebpsc.bihar.gov.in sarkari naukri

BPSC Lecturer Admit Card: बीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 23 Sep 2022 10:29 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 23 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

BPSC Lecturer Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
BPSC Lecturer Admit Card 2022 released at onlinebpsc.bihar.gov.in sarkari naukri
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC Lecturer Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को 22 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार लेक्चरर भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

BPSC Lecturer Admit Card: कब होगी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं।

विज्ञापन

कैसै डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लेक्चरर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed