BPSC Exam Dates 2021: एग्जाम कैलेंडर जारी, इस दिन होगी बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा छह प्रतियोगी परीक्षाएं 17 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2021 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परीक्षा, सहायक प्राध्यापक, असैनिक अभियंत्रण आदि छह प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं 17 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।
इस दिन आयोजित होंगी परीक्षाएं
| परीक्षा | तिथि |
| मोटरयान निरीक्षक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा |
17 सितंबर व 18 सितंबर 2021 |
| सहायक प्राध्यापक, असैनिक अभियंत्रण | 21 सितंबर 2021 |
| सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 21 सितंबर 2021 |
| सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 21 सितंबर 2021 |
| बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा | 31 अक्टूबर 2021 |
| बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा | 12 दिसंबर 2021 |
अभी तक नहीं जारी हुआ है 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन
गौरतलब है कि आयोग ने अपने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि किसी अपरिहार्य कारणों से इन छह प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव हो सकते हैं। वहीं मीडिया से हुई खास बातचीत में बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार बताते हैं कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने या किसी अन्य कारणों की वजह से परीक्षा की तिथियों में संशोधन किए जा सकते हैं। बता दें कि आयोग ने अभी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।