{"_id":"68f8d8971d325c1aeb035c81","slug":"bpsc-exam-calendar-2025-26-out-at-bpsc-bihar-gov-in-check-revised-schedule-here-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC Exam Calendar: बीपीएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, दिसंबर में होगा 70वीं सीसीई का साक्षात्कार","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC Exam Calendar: बीपीएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, दिसंबर में होगा 70वीं सीसीई का साक्षात्कार
Wed, 22 Oct 2025 07:05 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:05 PM IST
सार
BPSC Exam Calendar 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य भर में विभिन्न पदों के लिए 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में कई प्रमुख परीक्षाएं और परिणाम की संभावित तिथियां दी गई हैं।
विज्ञापन
BPSC
- फोटो : bpsc.bihar.gov.in
विस्तार
BPSC Exam Calendar 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य भर में विभिन्न पदों के लिए 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम बीपीएससी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर जारी किया गया। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, कई प्रमुख परीक्षाएं और परिणाम 2026 में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इनमें एकीकृत सीसीई 70वीं के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार, जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक परीक्षा, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती, साथ ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य के पद शामिल हैं - इन सभी के परिणाम या साक्षात्कार जनवरी 2026 में घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam Calendar#BPSC#BPSCExamCalendar#BPSCExam#ExamCalendar pic.twitter.com/FWyisRoZF2
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) October 22, 2025
विज्ञापन
1. मुख्य परीक्षाएं (3 चरण – प्रारंभिक, मेन्स और इंटरव्यू)
- 70वीं इंटीग्रेटेड CCE: 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को प्रारंभिक परीक्षा होगी। परिणाम 23 जनवरी 2025 को आएगा। मेन्स परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होगी।
- 71वीं इंटीग्रेटेड CCE: 13 सितंबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा होगी और परिणाम नवंबर 2025 में आएगा। मेन्स परीक्षा मार्च/अप्रैल 2026 में होगी।
- Lower Division Clerk: 20 सितंबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा होगी। परिणाम नवंबर 2025 में आने की संभावना है। टाइपिंग टेस्ट दिसंबर 2025 में होगा।
2. दो चरण की परीक्षाएं (लिखित + इंटरव्यू)
- Assistant Professor (Physics): लिखित परीक्षा 23 अक्तूबर 2022 को हुई थी। इंटरव्यू 13 अप्रैल 2023 को पूरा हुआ। अंतिम परिणाम नवंबर 2025 में घोषित होगा।
- Lecturer, Mining Engineering: लिखित परीक्षा 20 मार्च 2025 को हुई थी। परिणाम 29 अप्रैल 2025 को आएगा। इंटरव्यू दिसंबर 2025 में होगा।
- Mineral Development Officer और Vice Principal in ITI जैसी अन्य परीक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा अगस्त और नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया
- Secondary & Higher Secondary Teacher, Principal जैसे पदों के परिणाम पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं।
- कुछ पदों की रिक्विजिशन विभाग द्वारा रद्द कर दी गई है।
- इंटरव्यू और फाइनल परिणाम की तिथियां “TBD” यानी बाद में तय की जाएंगी।