फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Civil Judge Main Result 2022 Out 31st Bihar Judicial Services Mains Result Released Check Sarkari Results

BPSC Results: बिहार लोकसेवा आयोग सिविल जज भर्ती मुख्य परीक्षा परिणाम जारी, 691 शॉर्टलिस्ट

Fri, 11 Feb 2022 10:10 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 10:10 AM IST
सार

Bihar Civil Judge Main Result Out: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा {31st Bihar Judicial Services Main (Written) Competitive Examination} के लिए मार्च 2020 में विज्ञापन संख्या 04/2020 के तहत 221 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन
BPSC Civil Judge Main Result 2022 Out 31st Bihar Judicial Services Mains Result Released Check Sarkari Results
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने सिविल जज भर्ती (Civil Judge Recruitment) 2020 के लिए मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएससी (BPSC) की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम के आधार पर 221 रिक्त पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के दौर के लिए 691 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

विज्ञापन

बिहार सिविल जज भर्ती मुख्य परीक्षा के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करना होगा। यहां होम पेज पर सबसे ऊपर 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक लिखित प्रतियोगी परीक्षा परिणाम का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा {31st Bihar Judicial Services Main (Written) Competitive Examination} के लिए मार्च 2020 में विज्ञापन संख्या 04/2020 के तहत 221 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2020 में हुई थी

31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन छह दिसंबर, 2020 को किया गया था। हालांकि, पहले परीक्षा नौ अगस्त, 2020 के लिए निर्धारित थी। इसकी आंसर की 20 दिसंबर, 2020 तथा प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम सात फरवरी, 2021 को जारी किए गए थे।  
 

मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए फरवरी में शुरू हुए थे आवेदन

इसके बाद 31वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन 19 फरवरी, 2021 से 18 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए गए थे। वहीं, सिविल जज भर्ती 2020 की मुख्य परीक्षा 24 जुलाई से 28 जुलाई 2021 के बीच पटना स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 10 फरवरी, 2022 को bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
 

BPSC Judge Recruitment: अब मार्च में साक्षात्कार होंगे 

बीपीएससी, पटना सिविल जज भर्ती 2020 के 221 पदों के लिए मुख्य परीक्षा में कुल 691 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed