BPSC: ब्लॉक बागवानी अधिकारी बनने का सुनहरा मौका! यहां चल रही भर्ती; एग्रीकल्चर वाले तुरंत करें अप्लाई
BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार कृषि विभाग के बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (BHO) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप एग्रीकल्चर बैकग्राउंड से हैं तो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग, सरकार के तहत बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार 21 मार्च, 2024 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 318 रिक्तियों को भरना है।
BPSC BHO Recruitment Eligibility 2024: आयुसीमा और शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए आयुसीमा 01 अगस्त, 2023 को 21 वर्ष से 37 वर्ष निर्धारित है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बागवानी विज्ञान (बीएससी हॉर्टी)/कृषि विज्ञान (बीएससी एग्री) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
BPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये शुल्क लागू है।
BPSC Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीएचओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।