फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC BHO admit card release date out; here’s how to download, read all details

BPSC BHO Admit Card 2024: सामने आई बीपीएससी बीएचओ एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख, इस दिन से कर सकेंगे डाउनलोड

Sat, 03 Aug 2024 01:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 03 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

BPSC BHO Admit Card 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है। 

विज्ञापन
BPSC BHO admit card release date out; here’s how to download, read all details
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

BPSC BHO Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (BHO) के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।  

विज्ञापन


कब आएगा एडमिट कार्ड?
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 5 अगस्त, 2024 को जारी किए जाएंगे। 

रिक्तियां 
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 318 रिक्तियों को भरना है। सामान्य वर्ग के लिए 28 पद, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 24 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 30 पद और पिछड़ा वर्ग के लिए 15 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा
लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा 12 और 13 अगस्त को दो पालियों में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होने वाली है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर बीएचओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed