BPSC Assistant Recruitment 2023: बिहार के युवाओं के लिए मौका, बीपीएससी में निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 मेंस रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू हो चुका है। इससे पहले बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना 25 जुलाई को जारी की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Assistant Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो चुकी और 16 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 44 पदों को भरेगा।
बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है। सामान्य श्रेणी के लिए 750 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। आवेदन करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
आयु-सीमा
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर लॉगइन करें।
अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
वहां दिए गए बीपीएससी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
सबसे पहले अपना बेसिक विवरण भरें।
आगे के लिए बनाए गए क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉगइन करें।
मांगे गए विवरणों को भरें।
आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
सबकुछ हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
पेज को डाउनलोड कर, सावधानी से रखें।