फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Assistant Architect Recruitment 2024 registrations begins at bpsc.bih.nic.in, apply till March 11

BPSC: बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों पर आवेदन शुरू, इस डेट से पहले भरें फॉर्म, ये रहा लिंक

Wed, 21 Feb 2024 04:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 04:01 PM IST
सार

BPSC Recruitment 2024: बीपीएससी ने बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
BPSC Assistant Architect Recruitment 2024 registrations begins at bpsc.bih.nic.in, apply till March 11
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC Assistant Architect Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के तहत सहायक वास्तुकार (असिस्टेंट आर्किटेक्ट) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BPSC Recruitment 2024: कितनी है वेकैंसी?

यह भर्ती अभियान 106 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

  • अनारक्षित श्रेणी (Unreserved) 26
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  (Economically Weaker Section) 11
  • अनुसूचित जाति  (Scheduled Cast)  21
  • अनुसूचित जनजाति  (Scheduled Tribe) 2
  • अति पिछड़ा वर्ग (Extremely Backward Class) 27
  • पिछड़ा वर्ग  (Other Backward Class) 19
विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न

बिहार असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा 2024 ओएमआर शीट बेस्ड होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। 300 अंकों के एमसीक्यू टाइप सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न पर निर्धारित अंक का एक तिहाई काटा जाएगा।

विज्ञापन

BPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, महिला या पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 है, लेकिन अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 का भुगतान करना होगा।

BPSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को वास्तुकला परिषद, नई दिल्ली के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

BPSC Recruitment 2024: आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, और अनारक्षित पुरुषों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष  और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed