फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC AE revised exam schedule 2025 released; check details here

BPSC AE Revised Exam: बीपीएससी सहायक अभियंता के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित, अब इन तारीखों पर होगा एग्जाम

Tue, 01 Jul 2025 11:46 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

BPSC AE Revised Exam Schedule Out: बीपीएससी ने सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा नई तारीखों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
BPSC AE revised exam schedule 2025 released; check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

BPSC AE Revised Exam Schedule: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) पदों की भर्ती से संबंधित लिखित परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति हेतु आयोजित की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1024 सहायक अभियंता पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें सहायक अभियंता (सिविल) के लिए 984 पद, सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के लिए 36 पद, और सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

अब इस दिन होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक अभियंता (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) पदों की लिखित परीक्षा अब 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक। पहले यह परीक्षा 5, 6 और 7 जुलाई 2025 को निर्धारित थी, जिसे अब संशोधित किया गया है। यह भर्ती अभियान 1024 सहायक अभियंता पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

परीक्षा पैटर्न और क्वालीफाइंग की शर्तें

लिखित परीक्षा में कुल छह पेपर होंगे, जिनमें से चार पेपर अनिवार्य और दो पेपर वैकल्पिक होंगे। अनिवार्य पेपरों में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान शामिल हैं। ये सभी पेपर वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे। वहीं दो वैकल्पिक पेपर भी वस्तुनिष्ठ ही होंगे, जो सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अनुसार अभ्यर्थियों की विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग होंगे।

इसके अतिरिक्त, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के पेपर केवल योग्यता मापदंड (Qualifying) के रूप में होंगे, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार इन दोनों पेपरों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसके अन्य पेपरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed