BPSC AAO Admit Card 2022: बीपीएससी एएओ परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट ऑडिटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त, 2022 को किया जाएगा।
विस्तार
BPSC AAO Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने असिस्टेंट ऑडिटिंग ऑफिसर/AAO भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा इसे आज ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब होगी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट ऑडिटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा जुलाई के महीने में होनी थी। हालांकि, आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था।
इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करना बिल्कुल न भूलें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले छात्र बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब यहां संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।