BPSC 69th CCE Exam Schedule: 69वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की डेट जारी, इस दिन होगा एग्जाम
BPSC 69th CCE Exam: बीपीएससी ने 69वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 69th CCE Exam Date Out: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th CCE) की तारीख की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा 30 सितंबर 2023 को परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 69वीं सीसीई का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रारंभिक प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा में नकारात्मक मार्किंग रहेगी। मार्किंग योजना के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
पहले आयोग ने 379 रिक्तियों को अधिसूचित किया था, जिसे जुलाई में बढ़ाकर 442 कर दिया गया था। हाल ही में, आयोग को 33 नई रिक्तियां प्राप्त हुई हैं जिसके बाद अब कुल संख्या 475 हो गई है। बीपीएससी 69वीं इंटीग्रेटेड सीसीई के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अगस्त में समाप्त हो गई। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर आ जाएगा।
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
-
69वें सीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें।
-
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
-
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और निर्देश पढ़ें