फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 will be issued on this date, will be able to download  here

BPSC Prelims Admit Card: इस तारीख को जारी होंगे बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 22 Apr 2022 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 22 Apr 2022 05:43 PM IST
सार

एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2022 को bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकरी के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
 

विज्ञापन
BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 will be issued on this date, will be able to download  here
BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 25 अप्रैल, 2022 को अपनी वेबसाइट पर बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया था, और जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

BPSC 67th Prelims Exam Date 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा, 2022 राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 08 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाली है। इसके लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2022 को bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकरी के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 67th Prelims Admit Card: परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं संयुक्त परीक्षा का आयोजन 38 जिलों के लगभग 1083 परीक्षा केंद्रो पर किया जाएगा। 8 मई को होने वाली यह प्रारंभिक परीक्षा कुल 150 अंको की होनी है।  इसकी अवधि 2 घंटे की होगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे, वे उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाऐंगे।

विज्ञापन

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर अधिसूचना बीपीएससी 67 वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना विवरण जैसे पंजीकरण, जन्म तिथि, कैप्चा और अन्य विवरण दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed