BPSC 67th Exam Dates: विरोध के बाद सरकार ने बदला फैसला, एक ही पाली में होगी बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी की ओर से 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया था। इसके विरोध में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बुधवार को सड़क पर उतर गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा/BPSC 67th Prelims Exam को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन एक ही दिन और केवल एक ही पाली में किया जाएगा। यह फैसला राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में लिया गया है।
आयोग के अध्यक्ष भी थे मौजूद
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद और राज्य के मुख्य सचिव अमीर सुबाहनी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को बेहतर केंद्रों पर एक ही दिन और एक ही पाली में आयोजित करने का निर्णय लिया।
अभ्यर्थी कर रहे थे विरोध
इससे पहले बीपीएससी की ओर से 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया था। इसके विरोध में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बुधवार को सड़क पर उतर गए थे। अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए बीपीएससी कार्यालय की ओर से बढ़ रह थे। इस दौरान पुलिस के बल प्रयोग में कई छात्र घायल भी हुए थे। अभ्यर्थी परसेंटेज सिस्टम और परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित कराने की मांग कर रहे थे।
इस तारीख को होनी है परीक्षा
बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा 20-22 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, अब इसमें बदलाव का अपडेट आ सकता है। किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। इससे पहले परीक्षा 08 मई, 202 को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र के लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। बिहार राज्य सरकार में 726 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बता दें कि पेपर लीक प्रकरण में बीते सप्ताह तक 18 गिरफ्तारियां हो चुकी है। मामले की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध विंग कर रही है।