फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   bpsc 67th exam why bihar public service commission postponed preliminary test sarkari naukri 2021 bpsc bharti

BPSC 67th Exam Exclusive: छह लाख आवेदकों ने उड़ाए बीपीएससी के होश, आनन-फानन में टाली थी यह बड़ी परीक्षा, जानिए कारण

Wed, 15 Dec 2021 04:12 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जानी थी, लेकिन 07 दिसंबर, 2021 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से इसे अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
bpsc 67th exam why bihar public service commission postponed preliminary test sarkari naukri 2021 bpsc bharti
परीक्षा के लिए पहुंचे उम्मीदवार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को दिसंबर के पहले सप्ताह में स्थगित कर दिया था। बीपीएससी ने इसे स्थगित करने को लेकर कोई विशेष कारण भी नहीं बताया गया था। इतना ही नहीं, बीपीएससी अब भी यह निर्धारित नहीं कर पाया है कि इस परीक्षा को कब आयोजित किया जाएगा? बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से बिहार राज्य सेवा के कुल 726 पद भरे जाने हैं। 

विज्ञापन

 

23 जनवरी को होनी थी बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जानी थी, लेकिन 07 दिसंबर, 2021 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से इसे अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया गया था। साथ ही जल्द नई तिथियों की घोषणा करने की बात कही गई थी। लेकिन बीपीएससी अभी तक प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथियों पर निर्णय नहीं कर पाया है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार होंगे।  

विज्ञापन

छह लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किए आवेदन

परीक्षा को लेकर बातचीत करने पर बीपीएससी में कार्यरत विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस बार बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में छह लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिलने से बीपीएससी अधिकारी हैरान और परेशान हैं। बीपीएससी की इस भर्ती में ग्रामीण विकास अधिकारी के 133 पद, ईओ के 110 पद, बिहार प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ उप कलेक्टर और एसडीएम के 88 पद, प्रखंड कल्याण अधिकारी के 52 पद, सीओ के 36, डीएसपी के 20 पदों पर नियुक्तियां होनी है।

पिछली बार से डेढ़ लाख ज्यादा आवेदक

बीपीएसी के सूत्रों ने बताया कि 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में पिछली परीक्षाओं के मुकाबले करीब डेढ़ लाख ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं। इसलिए, राज्य में इतने उम्मीदवारों की परीक्षा एक साथ कराने के इंतजामों को लेकर माथापच्ची चल रही है। समय पर व्यवस्था नहीं बन पाने के कारण परीक्षा को टाल दिया गया था। कई जिलों में जिलाधिकारियों ने शहरी केंद्रों पर पर्याप्त परीक्षा केंद्रों के अभाव बताते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार लोक सेवा आयोग ने टाली 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed