आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रास्ता नहीं मिलता, तो रास्ता बनाना होगा

                
                                                         
                            वो सितारा मेरी आँखों से कुछ आगे निकला,
                                                                 
                            
जिसे मंज़िल समझा था, वो नया रास्ता निकला।
राहों में काँटे तो बहुत देखे हैं हमने,
शर्त ये है कि यहाँ से गुज़रें कैसे।

धूप के शहर में छाँव तलाशते रहे,
अपने ही साए से सवाल करते रहे।
मंज़िल ने आवाज़ दी कई बार मगर,
दिल पूछता रहा कि ये फ़ासले तय करें कैसे।

पत्थरों ने पाँव रोके, हवाओं ने आज़माया,
वक्त ने हर मोड़ पर नया सबक़ सिखाया।
हौसलों की बात करना बहुत आसान है मगर,
टूटते हुए ख़्वाबों को फिर से सँवारें कैसे।

कुछ लोग रास्तों में दीवार बनकर खड़े हैं,
कुछ अपने ही सवालों के घेरे में पड़े हैं।
किससे कहें कि दिल पर क्या गुज़र रही है,
बिना आवाज़ किए अपना दर्द उभारें कैसे।

सितारा दूर है तो क्या, सफ़र अभी बाकी है,
आँखों में रोशनी और दिल में आग बाकी है।
काँटों से डरकर रास्ते छोड़े नहीं जाते,
बस इतना बता दो कि कदम अब बढ़ाएँ कैसे।

रतन, रास्ते की मुश्किलों से हारना नहीं,
हर मोड़ पर अपनी मंज़िल को पुकारना नहीं।
काँटे अगर बिछे हैं तो हुनर भी दिखाना होगा,
रास्ता नहीं मिलता, तो रास्ता बनाना होगा।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर