फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 65th Result 2021 Likely To Be Declared Tomorrow, How To Check

BPSC 65th Result 2021: सात अक्तूबर को जारी होगा बीपीएससी 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम

Wed, 06 Oct 2021 08:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 08:32 PM IST
सार

BPSC 65th Combined Competitive Examination Final Results:  BPSC इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के 14 विभागों में कुल 423 रिक्त पदों को भरेगा। बीपीएससी ने अगस्त - सितंबर, 2021 के महीने में साक्षात्कार आयोजित किए हैं। 

विज्ञापन
BPSC 65th Result 2021 Likely To Be Declared Tomorrow, How To Check
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कल, 07 अक्तूबर को 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। बीपीएससी 65वीं का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया जाएगा। बीपीएससी के संयुक्त सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक ने मीडिया को बताया कि बीपीएससी 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम 07 अक्तूबर, 2021 को पांच बजे तक जारी होने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार अंतिम दौर यानी साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ऑनलाइन बीपीएससी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन


423 पदों पर मिलेंगी नियुक्तियां

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) इस परीक्षा (65th Combined Competitive Examination) के माध्यम से बिहार सरकार के 14 विभागों में कुल 423 रिक्त पदों को भरेगा। बीपीएससी ने अगस्त और सितंबर 2021 के महीने में साक्षात्कार आयोजित किए थे। इन 423 पदों में से, 186 अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 41 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। 53,6,68 और 59 क्रमशः एससी, एसटी, ईबीसी और पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एफएफडी के लिए 06 और विकलांगों के लिए 14 पद आरक्षित हैं।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा का परिणाम जुलाई में आया था

बीपीएससी ने मुख्य परीक्षा 25 से 28 नवंबर, 2020 तक आयोजित की थी। बीपीएससी 65वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का परिणाम 01 जुलाई को घोषित किया गया था। परिणाम के अनुसार, 1,142 उम्मीदवारों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके आधार पर उन्हें अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है जो कि साक्षात्कार है। हर साल लाखों उम्मीदवार बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।

BPSC 65th Combined Competitive Examination Final Results ऐसे करें चेक

BPSC 65th Result 2021 Likely To Be Declared Tomorrow, How To Check
bpsc

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 65th Combined Competitive Examination Final Result लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
  • परिणाम पीडीएफ में चयनित योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।
  • सूची में अपना नाम खोजने के लिए Ctrl + F बटन दबाएं।
  • खुलने वाले फाइंड बॉक्स में अपना नाम टाइप करें और एंटर करें।


कोरोना काल में सबसे आगे रहा बीपीएससी

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग के एक सदस्य ने अमर उजाला एजुकेशन टीम से बातचीत में बताया कि बीपीएससी की ओर से कोरोना काल में करीब नौ हजार से अधिक उम्मीदवारों को साक्षात्कार आयोजित किया है। जबकि, अन्य राज्यों में अधिकतर ने परीक्षा, मूल्यांकन और साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। वहीं, इस साल बीपीएससी 64वीं और 65वीं मुख्य परीक्षाओं के फाइनल परिणाम भी जारी हो चुके हैं।

BPSC 66th का परिणाम भी इसी साल आएगा

आयोग के एक सदस्य ने बताया कि दिसंबर तक 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की योजना है। यह एक उपलब्धि है। इनके अलावा आयोग की ओर से 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन की तैयारियां भी जा रही है। सदस्य ने बताया कि संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षाओं के अलावा इस साल कोरोना महामारी के खतरे के बावजूद बीपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, असिस्टेंट  प्रोफेसर भर्ती आदि नियुक्तियों का काम भी बखूबी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed