फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 32nd Bihar Judicial Services prelims result out at bpsc.bih.nic.in, 1675 qualify

BPSC: 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 1675 अभ्यर्थी हुए पास; इस तरह चेक करें रिजल्ट

Wed, 27 Sep 2023 11:30 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 11:30 AM IST
सार

BPSC 32nd Bihar Judicial Services Result: बीपीएससी 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BPSC 32nd Bihar Judicial Services prelims result out at bpsc.bih.nic.in, 1675 qualify
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC 32nd Bihar Judicial Services Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर अब आयोग की वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


आयोग ने बताया कि कुल 17819 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और उनमें से 1675 को साक्षात्कार दौर के लिए अनंतिम रूप से चुना गया है।

रिक्ति विवरण

हाल ही में, एससी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की रिक्तियों की संख्या को संशोधित किया गया था। पहले एससी उम्मीदवारों के लिए 29 रिक्तियां थीं, जोकि अब यह 28 हैं। ऐसा पटना उच्च न्यायालय के आदेश और राज्य सरकार के निर्देशों के बाद किया गया। इसके साथ, इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 154 रिक्तियों को भरने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जून को हुई थी परीक्षा

बीपीएससी ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी 13 जुलाई को और फिर 5 सितंबर को जारी की थी। 32वीं बिहार न्यायिक सेवा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 4 जून को पटना में आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे आयोग द्वारा आज जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस तरह चेक करें BPSC 32nd Bihar Judicial Services Result

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे 32वीं न्यायिक सेवा परिणाम लिंक को खोलें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed