BPSC: 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट
BPSC: 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। खबर में पढ़िए रिजल्ट कब आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Final Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा (32nd Bihar Judicial Services) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। बीपीएससी ने 32वीं बिहार ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा की फाइनल आंसर-की बीते 14 अगस्त को जारी की थी। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। हालांकि, अब सभी उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि BPSC इस परीक्षा का रिजल्ट कब जारी करेगा।
इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड
फाइनल आंसर-की को उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करते हुए तैयार किया गया है। जिन भी परीक्षार्थियों ने अभी तक उत्तर कुंजी नहीं देखी है, वे आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड करके देख सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-
- आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे 'Important Notice: 32nd Bihar Judicial Services (Preliminary) Competitive Examination' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में आपके डिवाइस की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे सावधानीपूर्वक पढ़ें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास संरक्षित कर लें।
05 अगस्त था आपत्तियां उठाने का समय
32nd Bihar Judicial Services की परीक्षा 4 जून, 2023 को आयोजित की गई थी। आयोग ने 13 जुलाई को जनरल स्टडीज और लॉ के लिए फाइनल आंसर-की जारी की थी। फाइनल आंसर-की से जो छात्र संतुष्ट नहीं थे, उनके पास आपत्तियां उठाने के लिए 05 अगस्त, 2023 तक का समय था।
कब जारी होगा रिजल्ट?
बता दें कि फिलहाल रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पिछले रुझानों के मुताबिक, नतीजे अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।