फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPNL Recruitment 2022 Apply on 7875 Vacancies for 10th Pass Sarkari Naukri Know Salary Age Limit

BPNL Recruitment 2022: बीपीएनएल में 10वीं पास के लिए 7800 से ज्यादा नौकरियां, जानें वेतन और आयु सीमा

Tue, 01 Feb 2022 05:09 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 05:09 PM IST
सार

BPNL Recruitment 2022: बीपीएनएल ने करीब आठ हजार पदों पर भर्ती शुरू की है। इन नौकरियों पर कम से कम 10वीं तक पढ़े-लिखे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन
BPNL Recruitment 2022 Apply on 7875 Vacancies for 10th Pass Sarkari Naukri Know Salary Age Limit
Vacancies for 10th Pass Sarkari Naukri

विस्तार

Sarkari Naukri Vacancies for 10th Pass: 10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने की राह खुल गई है। बीपीएनएल ने करीब आठ हजार पदों पर भर्ती शुरू की है। इन नौकरियों पर कम से कम 10वीं तक पढ़े-लिखे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। अगर आप, सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस खबर को जल्दी से पढ़कर आवेदन कर दीजिए। 

विज्ञापन

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती 2022 के तहत बीपीएनएल ने कुल 7,875 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएनएल भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। बीपीएनएल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में एक साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के बाद एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

BPNL Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या ओपन स्कूल से कम से कम 10वीं पास की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। हालांकि, भर्ती में 12वीं पास, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
 

बीपीएनएल भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 28 जनवरी, 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 03 फरवरी, 2022
     

BPNL Recruitment के पदों का विवरण और आवेदन शुल्क

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नानुसार अलग-अलग पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क देना होगा - 

  • प्रशिक्षण नियंत्रण अधिकारी (ट्रेनिंग कंट्रोलिंग ऑफिसर) पद के लिए आवेदन शुल्क : 944 रुपये
  • प्रशिक्षण प्रभारी (ट्रेनिंग इंचार्ज) पद के लिए आवेदन शुल्क : 826 रुपये
  • प्रशिक्षण समन्वयक (ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर) पद के लिए आवेदन शुल्क : 708 रुपये
  • प्रशिक्षण सहायक (ट्रेनिंग असिस्टेंट) पद के लिए आवेदन शुल्क : 590 रुपये

 

विज्ञापन

बीपीएनएल भर्ती के तहत वेतनमान

  • ट्रेनिंग कंट्रोलिंग ऑफिसर : 21,700 रुपये प्रति माह
  • ट्रेनिंग इंचार्ज : 18,500 रुपये प्रति माह
  • ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर : 15,600 रुपये प्रति माह
  • ट्रेनिंग असिस्टेंट : 12,800 रुपये प्रति माह
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed